शिव यह पीड़ा अब नहीं !!

बन गया है नासूर यह,
शिव यह पीड़ा अब नहीं |
तुम लो रतन, मैं पीयूं हलाहल,
यह देव-दानव क्रीडा अब नहीं |

भयाक्रांत है हर जीव यहाँ,
आतंक से दिल फट रहा |
धोखा-धडी बस गया खून में,
विश्वास सबसे  हट रहा |
सीखा बहुत इसने मरना – मारना,
बस जीने का आया अदब नहीं |
शिव यह पीड़ा अब नहीं |

सौदे यहाँ हर रिश्ते के,
हर शख्श खरीद दार है |
बिकता बेमोल इंसानियत
बस स्वार्थ की दरकार है |
था बाज़ार यहाँ तो सदियों से
पर बिकते यहाँ थे सब नहीं |
शिव यह पीड़ा अब नहीं |

रक्त- रंजित यहाँ धर्म है,
अधर्म की फिर बात क्या |
हैं हिन्दू, मुस्लिम, इसाई सभी,
मानवता की जात क्या |
भस्म कर दो सब यहाँ,
रहे खुदा, पर मजहब नहीं |
शिव यह पीड़ा अब नहीं |

है रेंगती लाशें सड़कों पर,
कुछ जीवन का लक्ष्य नहीं |
है क्या बचा इस  धरती पर,
जिसका इन्सां यहाँ भक्ष्य नहीं |
अब समय आ गया तांडव का
बहलाओ दिखाके करतब नहीं |
शिव यह पीड़ा अब नहीं |

- राजेश ‘आर्य’
महाशिवरात्रि, ई. संवत – २०११

 

About राजेश 'आर्य'

समय चला और मैं भी उसके साथ-साथ ।अब पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो लगता है कहीं कुछ पीछे छुट गया है, लेकिन क्या? अपनी डायरी टटोलता हूँ, तो उसमें धुंधला-धुंधला सा दिखता है पंक्तियों में गूँथा मेरा अतीत ।उसी अतीत को कुछ खंगालकर बेहतर जीने की कोशिश है यह ब्लोग ।
This entry was posted in कविता, देश-काल, धर्म अध्यात्म and tagged , , , , , , , , , , , , , . Bookmark the permalink.

One Response to शिव यह पीड़ा अब नहीं !!

  1. देवी प्रसाद मिश्र की कविता ‘प्रार्थना के शिल्प में नहीं’ याद हो आई…
    इस लिंक पर उसका पोस्टर देखें…
    http://ravikumarswarnkar.wordpress.com/2009/05/12

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s